अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुण्यतिथि पर दी गई बाबूजी को श्रद्धांजलि 0 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओमप्रकाश जिंदल 0 पूरे दिन संयंत्र, आसपास के गांवों और शहर में हुए अनेक कार्यक्रम

On: April 1, 2025 12:32 PM
Follow Us:

पुण्यतिथि पर दी गई बाबूजी को श्रद्धांजलि

0 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओमप्रकाश जिंदल
0 पूरे दिन संयंत्र, आसपास के गांवों और शहर में हुए अनेक कार्यक्रम

रायगढ़. ( वायरलेस न्यूज़) जिंदल समूह के संस्थापक और भारतीय उद्यमिता की धाक पूरी दुनिया में जमाने वाले ओमप्रकाश जिंदल की 20वीं पुण्यतिथि पर जेएसपी परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिंदल स्टील एंड पॉवर के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। फिर पूरे दिन श्रीमद्भगवतगीता का पाठ चलता रहा। इसके अलावा फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल, जिंदल आशा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी, ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज एवं स्टील स्ट्रक्चरल डिवीज़न पूंजीपथरा में भी श्रद्धांजलि दी गई।
31 मार्च को जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। संपूर्ण जिंदल उद्योग समूह के साथ रायगढ़ में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह 6.30 बजे ग्राम परसदा स्थित स्लैग प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय सहित सभी विभाग प्रमुखों, अधिकारी—कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं श्रमिकों ने शामिल होकर सैकड़ों पौधे रोपे एवं इन्हें सहेजने का संकल्प लिया। सुबह 8.30 बजे जेएसपी परिसर में सेंट्रल बैरियर के पास स्थित श्री जिंदल की प्रतिमा पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री बंद्योपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिसर स्थित मंदिर में श्रीमद्भगवत गीता का पाठ शुरू हुआ। यह पाठ देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान जेएसपी के सभी विभागों के प्रमुख तथा अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीएसआर विभाग द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिंदल आशा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें ईडी श्री बंद्योपाध्याय, ईवीपी संजीव चौहान व अन्य वक्ताओं ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी उपस्थितों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए जीवन में प्रगति के लिए प्रेरित किया।

पूंजीपथरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बाबूजी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूंजीपथरा स्थित स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन में यूनिट हेड कौशल शर्मा सहित पूरी टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेडिकल एड पोस्ट पूंजीपथरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां मरीजों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। तुमीडीह में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment