🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब रायगढ़ ने विनोद मराठा गैंग से जुड़े एक स्थायी वारंटी को सुंदरगढ़ मे दबिश देकर किया गिरफ्तार

On: April 2, 2025 6:39 PM

रेसुब रायगढ़ ने विनोद मराठा गैंग से जुड़े एक स्थायी वारंटी को सुंदरगढ़ मे दबिश देकर किया गिरफ्तार।

रायगढ़ ।( वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ को विशेष टीम ने वर्षो से फरारी एक रेलवे के सामानो की चोरी मे लिप्त आरोपी के खिलाफ दिनांक 31 मार्च 2025 को एक स्थायी वारंटी (PNBW)आरोपी चित्रसेन कुआं को ओड़िशा के सुंदरगढ़ मे छापा मारकर गिरफ्तार करने मे अहम कामयाबी हासिल की है।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि रेसुब रायगढ़ अपराध क्रमांकः- 06/13, प्र. क्रः-24/14 धारा-3(ए)आरपी(यूपी) एक्ट रेसुब पोस्ट रायगढ़ के संदर्भित केस मे एक आरोपी चित्रसेन कुआं वल्द- नारायण कुआं उम्र-24 (वर्तमान मे 39) वर्ष, निवासी-, रायबोगा हाई स्कूल के पास , थाना- भस्मा , जिला-सुन्दरगढ़ (ओडिसा) के विरूद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा एक स्थाई वारंट जारी किए गया था इस वारंट की तामिली हेतु दिनांक 30 मार्च 2025 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.अनंत, . प्रा.आ. वाई के पटेल को भेजा गया था। जिन्होंने उक्त वारंटी की खोजबीन की एवं जिसे वारंट में दर्षित पते पर दिनांक 30/31 मार्च 2025 को खोजबीन किया गया मुखबीर की सूचना एवं मोबाइल लोकेशन से पता चला की वर्तमान मे उक्त आरोपी ,कालीमडप थाना टाऊन सुंदरगढ़ जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा पर रह रहा है उक्त पते पर दबिश देकर समय 23:00 बजे सुंदरगढ़ थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उक्त वारंटी के पत्नि को देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया।
अतः दिनांक 31 मार्च 2025 को उक्त स्थायी वारंटी को वारंट सहित माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष कानूनी कार्यवाही हेतु पेश किया गया ।
उक्त वारंटी आरोपी विनोद मराठा गैंग से संबंधित है। बिलासपुर मंडल के चांपा पोस्ट में उक्त आरोपी के विरुद्ध 2 PNBW एवं रायपुर मंडल के भाटापारा पोस्ट में 3 PNBW लंबित हैं।
संबंधित पोस्ट प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment