1992 बैच के आईएएस अफसर सुब्रत साहू के चीफ सेकेट्री बनने की चर्चा
रायपुर ( अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) 1992 बैच के आईएएस श्री सुब्रत साहू के चीफ सेक्रेटरी बनने की अटकलें तेज होने लगी है छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन का रिटायरमेंट नजदीक है ऐसे में आईएएस अफसरों के बीच चर्चा जोरों पर छिड़ी हुई है कि जैन के बाद अगला मुख्य सचिव कौन होगा ?
दिल्ली और राज्य सरकार सूत्रों के हवाले से खबर निकल कर आ रही हैं कि श्री अमिताभ जैन के बाद 1992 बैच के आईएएस अफसर श्री सुब्रत साहू जी के मुख्य सचिव बनने के आसार बढ़ गए है। वैसे चर्चा इस बात की भी है की सुब्रत साहू रमन सरकार और भूपेश सरकार मे भी प्रशासनिक कार्य को अंजाम देने मे सफल रहे है। हालांकि वे अभी विष्णुदेव साय के मुख्य मंत्री बनने के बाद से साइड लाइन पर चल रहे हैं। मौजूदा मुख्य सचिव के सेवानिवृति के बाद सुब्रत साहू वरिष्टता सूची में सबसे आगे चल रहे है। वे सफलता पूर्वक भूपेश बघेल का कार्यकाल चलाने के अनुभव भी उनके खाते में है। इनका ट्रैक रिकार्ड भी सभी सरकार मे सफल रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

