बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) *नवरात्री उपवास में58 उम्र में 35कि मी दौड़* करगीरोड के स्वर्गीय श्री भगवान सिंह पवार के पुत्र डॉ रंजीत सिंह पवार 58 की उम्र में अपनी उपवास साधना के माध्यम से कोटा से विवेकानंद गार्डन बिलासपुर 35 किमी , उपवास में नंगे पांव मैराथन दौड़ पूरा किए। डॉ पवार समाजसेवी होने के साथ-साथ गौ सेवा में भी प्रतिदिन समय देते हैं।आप वर्ष में दो बार मैराथन दौड़ते हैं। पूर्व में इन्होंने 35 किलोमीटर लोरमी तक दौड़कर मां काली के दर्शन किए थे ।इस साधना में दौड़ के दौरान रुका नहीं जाता । पवार वहालीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे कोच हैं, जिन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी तैयार किए हैं। ये हमेशा 40 से 48 डिग्री सेल्सियस में अपनी दौड़ का अभ्यास करते हैं।ये हमेशा नवरात्रि के उपवास के बाद मैराथन दौड़कर यह संदेश देते हैं कि उपवास से हमारा शरीर पुनः स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनता है ।हमारी धार्मिक परंपराएं दरअसल विज्ञान का उन्नत रूप है ,इसलिए प्रत्येक युवा को अपनी धार्मिक परंपराओं को मान्यता देते हुए अपने जीवन में उनका पालन कर अपने को स्वस्थ रखना चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

