वन मंत्री श्री केदार कश्यप का अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) का दौरा
आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ तखतपुर क्षेत्र के माननीय विधायक य श्री धर्मजीत सिंह जी भी उपस्थित रहे।
दौरे की शुरुआत ग्राम शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में विभागीय अधिकारियों एवं एटीआर प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक से हुई। ATR में हुई बाघों की संख्या में हुई वृद्धि के संबंध में प्रबंधन द्वारा फोटो एल्बम प्रस्तुत किया गया । बैठक में बाघ संरक्षण, गांवों के विस्थापन की वर्तमान स्थिति, आजीविका उन्मुख गतिविधियाँ, ग्रामीण रोजगार, वनों की अग्नि सुरक्षा तथा वन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी ने पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने, आजीविका आधारित कार्यक्रमों का विस्तार करने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सुदृढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मंत्री महोदय एवं विधायक महोदय ने बैगा रिसोर्ट की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए वनग्राम की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ‘सुविनियर शॉप’ का निरीक्षण किया। महिला सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं शॉप संचालन की जानकारी साझा की, जिसे देख मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे आजीविका कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर गोंडवाना चित्रकला में पारंगत एवं पुरस्कार प्राप्त बालिका कुमारी रागिनी ध्रुव से भी उनकी भेंट हुई। रागिनी द्वारा स्वयं निर्मित गोंड चित्रित गमछा भेंट स्वरूप माननीय मंत्री एवं विधायक महोदय को प्रदान किया गया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मंत्री महोदय ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) श्री सुधीर अग्रवाल, पीसीसीएफ श्री प्रेम कुमार, मुख्य वनसंरक्षक (वाइल्डलाइफ) श्री मनोज पांडे, डीएफओ मुंगेली श्री संजय यादव, उपसंचालक एटीआर श्री यू. आर. गणेश सहित ATR के सहायक संचालक , वन परिस्खेत्र अधिकारी एवं अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

