मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर में संगठनात्मक बैठक आज
अनूपपुर, शहडोल, उमरिया जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी / पत्रकार होंगे शामिल
अनूपपुर / ( वायरलेस न्यूज़) श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर जिला इकाई एवं शहडोल संभागीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 22 अप्रैल , मंगलवार को अनूपपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक में अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिले के पदाधिकारी एवं पत्रकार गण शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल संभाग में निवासरत प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों साथी मो.अली संगठन प्रभारी एवं प्रांताध्यक्ष से सम्बद्ध,साथी मनोज द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, साथी मेहदी हसन प्रदेश सचिव, साथी कौशल बाबा पाठक प्रदेश संयुक्त सचिव, साथी नीरज सिंह प्रदेश विज्ञापन प्रभारी, साथी दिनेश अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय पदाधिकारियों, तीनों जिलों के अध्यक्ष एवं महासचिव की विशेष उपस्थिति में आगामी 22 अप्रैल, दिन मंगलवार, समय दोपहर 12 बजे से धनश्री पैलेस, शंकर मंदिर चौक, अनूपपुर में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकार हितों के तय बिन्दुओं पर आवश्यक चर्चा होगी। अनूपपुर जिले के सभी श्रमजीवी पत्रकार साथियों और शहडोल, उमरिया जिले के पदाधिकारियो से विशेष अनुरोध किया गया है कि कृपया तय समय पर इस महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य शामिल हों।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

