*मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 25 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) एकीकृत बाल विकास परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर अंतर्गत दिनांक 8 मई 2025 को विधानसभा बिलासपुर के 25 जोड़ो का शहीद वीर नारायण श्रमिक प्रतिक्षालय में सामुहिक विवाह का सफल कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक

माननीय अमर अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी , नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दिपक सिंह ठाकुर जी , वार्ड पार्षद श्रीमती अंजनी कश्यप जी व सभी वार्डों के पार्षदगण , मण्डल अध्यक्ष व सदस्य ,नगर निगम समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रेणुका पिंगले, महिला एवं बाल विकास से जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता ,परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति पटेल साहू , सेक्टर पर्यवेक्षक ,आगनवाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं आदि उपस्थित रहे।
विधायक श्री अमर अग्रवाल जी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में 50 हज़ार प्रति जोड़े हेतु शासन ने निर्धारित किये हैं जिसमे से 35 हज़ार का चेक कार्यक्रम स्थल पर ही कन्याओं को प्रदान किया जाता है शेष 7 हज़ार की राशि से जोड़ो के विवाह परिधान, श्रृंगार सामग्री, चांदी के मंगलसूत्र व बिछिया प्रदान की जाती है ,कार्यक्रम आयोजन पर शासन का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठनाइयों का निवारण ,सादगीपूर्ण विवाह सम्पन्न कराना, सामुहिक विवाह को प्रोत्साहित कर इसके माध्यम से गरीबों के मनोबल ,आत्मसम्मान में वृद्धि व उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है तथा दहेज के लेन देन की रोकथाम करना है। साथ ही वर्ष में 3 से 4 बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह के कार्यक्रम आयोजित किये जाने के विभाग को निर्देशित किये गए। नगर निगम महापौर द्वारा भी शासन का उद्देश्य बताकर जोड़ो को आशीर्वचन प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत मे प्रति जोड़ो को सभी अतिथियों के द्वारा 35 हज़ार का चेक व आर्शीवाद स्वरूप स्वयं की ओर से उपहार प्रदान किया गया।सभी जोड़ो को भोजन कराकर विदाई दी गई।सम्पूर्ण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास की समस्त टीम व कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजन प्रभारी श्री दुर्गेश पांडेय के समन्वय से सफल रहा।
प्रति,
संपादक महोदय / ब्यूरो प्रमुख
दैनिक…………..
सादर प्रकाशनार्थ
=============
संवाद केंद्र
लाला भाभा
मोबाइल नं- 9827986130
कार्यालय श्री अमर अग्रवाल
राजेन्द्र नगर बिलासपुर
बिलासपुर (छ ग)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

