संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर को सीनियर आर.टी.ओ के पद पर प्रतिनियुक्ति /पदस्थापना को चुनौती, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में परिवहन विभाग के अमित प्रकाश कश्यप, गौरव साहू, विवेक सिन्हा, एस.एल. लाकड़ा, सी. एल. देवांगन, रविन्द्र कुमार ठाकुर एवं अन्य याचिकाकर्ता जो की सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), तकनीकी अधिकारी एवं सहायक परिवहन आयुक्त जैसे पदों पर कार्यरत हैं ने एक याचिका दायर कर राज्य शासन द्वारा अन्य विभाग के अधिकारीयो को आर.टी.ओ एवं सीनियर आर.टी.ओ के पदो पर प्रतिनियुक्ति / पदस्थापना करने की प्रक्रिया को चुनौती दी है। यह याचिका अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के माध्यम से माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु ने सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव एवं परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग सहित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।
यह कि सभी याचिकाकर्ता अधिकारीयो की मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में योग्यता हैं, जो कि छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग अधीनस्थ श्रेणी-III (कार्यपालिक) सेवा भर्ती नियम, 2008 और छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (गजटेड) सेवा भर्ती नियम, 2010 के अनुसार इन पदों के लिए अनिवार्य है।
याचिका में यह उल्लिखित किया गया है कि राज्य शासन द्वारा धार-बार इन स्पष्ट नियमों को अनदेखा कर राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों जैसे संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर को आरटीओ और एसआरटीओ जैसे तकनीकी पदों पर पदस्थापना किया जा रहा है, जबकि उनके पास पद अनुरूप योग्यता एवं प्रशिक्षण (अनुभव) नहीं है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के द्वार यह आधार लिया गया कि परिवहन विभाग का कार्य अत्यंत तकनीकी प्रकृति का हैं, जिसमें वाहन परीक्षण, सड़क सुरक्षा, मोटरयान अधिनियमों का क्रियान्वयन, और यांत्रिक निरीक्षण जैसे कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। ऐसे में नियम विरुद्ध नियुक्ति देकर योग्य और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति रोकी जा रही है। जो कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 में प्रदत्त समानता और समान अवसर के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

