ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छाल में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारत माता के जयकारो से गुंजता रहा पूरा इलाका
रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश शनिवार को छाल क्षेत्र में भी देखने को मिला। अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा छाल थाना से निकाली गई। हर हाथ में तिरंगा था। मुट्ठीबंद हाथ उठते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे गूंज उठते। यात्रा में शामिल हर कोई जोश में दिखाई दे रहा था।
भारतीय सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी सफलता के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला, पुरूष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। छाल क्षेत्र में शनिवार को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर छाल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा छाल थाना से प्रारंभ होते हुए नवापारा बस्ती से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे युवा शामिल थे जो देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाकर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सैनिकों के सम्मान के लिये है बल्कि एकता का प्रतीक है। जब भी देश और मातृभूमि की बात आती है तब-तब पूरे भारत का हर नागरिक तन-मन धन से एकजुट होकर खड़े मिलते हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत


