पूंजीपथरा के मां मनी प्लांट ब्लास्ट से गंभीर रूप से झुलसे 2 मजदूरों की मौत
फर्नेस ब्लास्ट मामला, 4 लोग हुए थे घायल
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) मां मनी प्लांट में हुए फर्नेस ब्लास्ट से बिहार के 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। 2 मजदूरों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, रविवार को दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के मां मनी प्लांट है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात पूंजीपथरा स्थित मां मनी प्लांट में अचानक फर्नेस ब्लास्ट हुआ। इससे वहां क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे बिहार क्षेत्र के रहने वाले रमानंद साहनी (32 साल), अनुज कुमार (35 साल), सुधीर कुमार (47 साल) और संजय श्रीवास्तव (52 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पहले रायगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से रमानंद और अनुज को डॉक्टर ने रायपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार की शाम रमानंद साहनी की मौत हो गई और शनिवार की देर रात अनुज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। रामानंद बिहार के मुजफ्फरपुर और अनुज कुमार समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।
घटना के बाद मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद बिहार उनके गृह ग्राम भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमानंद क्रेन ऑपरेटर के रूप में पिछले दो सालों से प्लांट में काम कर रहा था। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

