मंगलवार को हाई सिक्यूरटी नम्बर प्लेट के लिये आर आर एनर्जी गढ़उमरिया , सिंघल स्टील पावर लिमिटेड तराईमाल रायगढ़ में शिविर का आयोजन
रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले मे जितने भी पंजीकृत वाहन है वे नये नम्बर् प्लेट के लिए सीजी ट्रांसपोर्ट कि वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर् सकते है। जिला परिवहन् अधिकारी अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में HSRP नंबर प्लेट लगाये जाने हेतु कल मंगलवार दिनांक 20 मई 2025 को आर आर एनर्जी गढ़उमरिया तथा सिंघल स्टील पावर लिमिटेड तराईमाल रायगढ़ में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहाँ HSRP नंबर प्लेट हेतु आवेदन किया जाएगा। आसपास के गावों मे निवासरत ग्रामीण भी अपने कागजात लेकर पहुंचे और अपने वाहनों मे लगे नम्बर प्लेट के लिए आवेदन कर
अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेवे। परिवहन् अधिकारी श्री कश्यप के अनुसार हाई सिक्यूरटी नम्बर प्लेट के लिए शहर के वाहन मालिक आधार कार्ड और अपने वाहन की आरसी बुक की फोटोकापी लेकर जिला परिवहन कार्यालय मिनी स्टेडियम तहसील कार्यालय के सामने आकर वहा बनाये गये डेस्क मे अपना आवेदन निर्धारित शुल्क जमा कर सकते है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





