धन गुरु नानक दरबार में चल रहे 40 दिवसीय श्री 5 जपजी साहिब अखंड पाठ का समापन 25 को होगा
————————————-
बिलासपुर.(वायरलेस न्यूज़) सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में पिछले 15 अप्रैल से चल रहे 40 दिवसीय 5 श्री जपजी साहिब अखंड पाठ का समापन 25 में को रात्रि 8: 30 बजे होगा इसके पूर्व 23, 24, 25 को नवसारी से आए भाई साहब सन्नी मूलचंदानी जी का प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से सत्संग कीर्तन होगा इस समापन कार्यक्रम में विशेषरूप से धन गुरु नानक दरबार कल्याण के प्रमुख भाई साहब श्री जसकीरत सिंह जी एवं त्रिलोचन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे सभी से निवेदन किया जा रहा है इस विशेष आयोजन में शामिल होकर लाभ प्राप्त करें आज संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी मनाई गई इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया बबल भाई साहेब द्वारा गुरबाणी, कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया. विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई इस अवसर पर सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कोई भी भक्त संत माता अद्दी अम्मा की वर्सी उत्सव पर पांच मोमबत्ती उनके फोटो के समझ श्रद्धा पूर्वक प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है . कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने ग्रहण किया , इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, डा.हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कॉलोनी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा डाक्टर सोनम,राखी इदनानी ,वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, डा. हुंदलदास सोमनानी, राजू धामेचा, मुरली कुकरेजा , अक्षय,राजेंद्र सिंह ,अविनाश हिंदूजा रोशन एवं अन्य दरबार साहिब के सेवादारीयों का विशेष सहयोग रहा.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

