बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) में कोरोना से एक मीडिया कर्मी की मौत मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश पटेल जिला अस्पताल के पास स्थित मीडिया संस्थान में कार्यरत थे. हाल ही में उन्हें पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई. जिले में मीडिया वर्ग में कोरोना से यह पहली मौत है.
कोरोना को लेकर डर दिनों तेजी से बढ़ रहा है, संक्रमण के शुरुआती दिनों में बिलासपुर को काफी सुरक्षित माना जा रहा था लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिले का नाम प्रदेश के उन आधा दर्जन जिलों में शामिल हो गया है. जहां कोरोना का संक्रमण चरम पर है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिलासपुर के साथ दुर्ग व राजनांदगांव में रायपुर से दोगुनी तेजी से संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर में अब तक 6000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से 3112 लो ठीक होकर घर लौट गए हैं, शेष 2917 लोगों का उपचार अब तक जारी है. वही जिले में इस वैश्विक बीमारी से अब तक 75 लोगों की मौत हो गई है.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.07.24“शेर की नाक का बाल और गधे की पूंछ के बाल में फर्क होता है, जनता अब यह फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है”कुछ लोग प्रश्न पूछने को ही राजनीति का पैमाना मानते हैं, केवल प्रश्न पूछने से विकास होता, तो जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से पराजित नहीं करती ?
Uncategorized2026.07.24आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
Uncategorized2026.07.24रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ से रामनामी समुदाय के लोगों में अद्वितीय हर्ष उल्लास का माहौल*
Uncategorized2026.07.24प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी* 2025-26 में 3 लाख 24 हजार 785, से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया यह आंकड़ा इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है
