*खरसिया प्रीमियर लीग का शुभारंभ सोमवार से*
*रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का बहुत ही शानदार आयोजन खरसिया में होने जा रहा है*

खरसिया। ( वायरलेस न्यूज़) धर्म की नगरी खरसिया में यू तो धार्मिक आयोजन एवं सामाजिक आयोजन के लिए हमेशा ही आगे रहता है। साथ ही खेल के प्रति भी नगर में उत्साह अलग ही देखते बनता है। इस वर्ष खरसिया में एक शानदार शुरुआत की जा रही है खरसिया प्रीमियर लीग सीजन 1 की जो कि 7 दिवसीय क्रिकेट लीग है जिसमें 10 फ्रेंचाइजी टीम हिस्सा ले रही है। यह लीग खरसिया के महात्मा गांधी कॉलेज मैदान में होने जा रहा है। क्रिकेट लीग का शुभारंभ दिनांक 26 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 6 बजे होगा। खाश बात यह कि इस टूर्नामेंट में अंपायर भी प्रोफेशनल बाहर से, कॉमेंटेटर भी प्रोफेशनल बाहर से आगमन हो रहा है। साथ ही पूरा टूर्नामेंट का लाइव यूट्यूब चैनल में प्रसारण रहेगा।बता दे कि टूर्नामेंट में प्रथम इनाम 1,11,111 है द्वितीव इनाम 55,555 है। एवं अनेक प्रकार के मेन ऑफ द सीरीज हैट्रिक सिक्स एवं अनेकों आकर्षक इनाम रखे गए है।
इस टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में एवं नगर में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं खरसिया क्रिकेट क्लब समिति द्वारा कई दिनों से मेहनत कर इस टूर्नामेंट हेतु तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

