*एमसीबी प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन, अधिकारियों व पत्रकारों ने की शिरकत*
*पत्रकारों को वितरित किए गये आई कार्ड*

मनेंद्रगढ़ ( प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज़) एमसीबी जिला प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़ के पत्रकार भवन में आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के संयुक्त कलेक्टर सी. एस. पैकरा, एसडीओपी एलेक्स टोप्पो, जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.अविनाश खरे, जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश्वर सिंह एवं डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। ज्ञात हो कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है क्योंकि यह समाज और देश की सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारिता के माध्यम से देश और समाज की महत्वपूर्ण घटनाओं, मुद्दों और समाचारों को जनता तक पहुंचाया जाता है, जिससे लोगों को सही जानकारी और जागरूकता मिलती है। पत्रकारिता के इसी महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन यानी 30 मई साल 1826 में, हिंदी का पहला अखबार “उदन्त मार्तण्ड“ प्रकाशित हुआ था। जिसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ला थे। इस अवसर पर एमसीबी प्रेस क्लब के संयोजक सतीश गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी व कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि हमारे जिले के प्रेस क्लब भवन में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के अधिकारी सहित जिले के पत्रकार साथी मौजूद हैं इस अवसर पर सभी पत्रकारों को एमसीबी प्रेस क्लब का आई कार्ड वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह, राम प्रसाद गुप्ता, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, रमन सिंह, वरुण चक्रवर्ती , रफीक मेमन, श्रीराम बरनवाल, प्रशांत तिवारी, सुददुलाल वर्मा, महेश साहू, अशोक कुजूर, खगेन्द्र यादव, नियाज अली, अविनाश चन्द्रा, राजेश सिन्हा, नीलेश प्रताप सिंह, तौशिफ रजा, राहुल वल्लभ द्विवेदी, गुरदीप अरोड़ा, सुरेश मिनोचा, अरूण श्रीवास्तव, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

