हर मोर्चे पर समाज के साथ खड़े रहते हैं मारवाड़ी
छोटे छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव आते हैं : मनीष गोयल
कोरोनाकाल में भी मारवाड़ियों ने दिया था अविस्मरणीय योगदान

मनेंद्रगढ़ ( प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज़)
भगवान हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर दिनांक 12 अप्रैल 2025 से प्रारंभ की गई नि:शुल्क शरबत वितरण सेवा आज सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। यह जनसेवा अभियान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, मनेंद्रगढ़ शाखा द्वारा चलाया गया, जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों, वृद्धजनों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना था।
इस सेवा के अंतर्गत मंच द्वारा प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र सहित वृद्धाश्रमों में शीतल एवं पौष्टिक शरबत का वितरण किया गया। अब तक यह सेवा रोज़ाना 700 से अधिक लोगों तक पहुंची, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
इस पुनीत कार्य की सफलता में जहां मंच के समर्पित स्वयंसेवकों का अथक परिश्रम रहा, वहीं मनेंद्रगढ़ के नागरिकों का आर्थिक सहयोग और आत्मीय समर्थन अत्यंत सराहनीय रहा। अनेक उदारमना नागरिकों ने खुले दिल से दान दिया, जिससे इस सेवा को निरंतर और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सका। मंच इस सहयोग के लिए मनेंद्रगढ़वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
मारवाड़ी युवा मंच मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कहा कि यह सेवा भावना मंच की मूल आत्मा है, और भविष्य में भी समाज हित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
इस सेवा कार्य की चर्चा न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य शहरों तक भी पहुँची, और यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हमारे इस छोटे-से प्रयास ने कई लोगों तक राहत पहुंचाई और सेवा की एक मिसाल कायम की।
यह पहल यह सिद्ध करती है कि यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें, तो छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। मारवाड़ी युवा मंच इसी विश्वास और संकल्प के साथ भविष्य में और भी जनकल्याणकारी अभियानों को साकार करने के लिए तत्पर रहेगा। उक्त कार्यकम में मंच के सदस्यों के अतिरिक्त मंत्री जायसवाल, सरजू यादव,धर्मेंद्र पटवा उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

