*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास – एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दूसरी बार दिलाया देश को गौरव*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़) 31 मई 2025
दक्षिण कोरिया के गुमी में चल रही 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिभाशाली एथलीट पूजा ने आज एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और रेलवे का नाम रोशन किया है।
यह पूजा का इस चैंपियनशिप में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था। लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतना उनकी मेहनत, फिटनेस और समर्पण का प्रमाण है।
बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत पूजा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरव का प्रतीक बन गई हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने पूजा को इस दोहरी उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में और भी उच्च स्तर पर प्रदर्शन करते हुए भारत और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

