शहर पहुंची सीसीपीएल ट्रॉफी, हुआ अनावरण
रायगढ़ लॉयन्स का परिचय

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) आईपीएल के तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा सीसीपीएल टी-20 प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को लेकर 6 टीमें 120 खिलाडिय़ों की बनाई गई है। जिला क्रिकेट संघ के सेकेट्री रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6 जून से अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में आरंभ होगी। जिला रायगढ़ के नाम से सीसीपीएल के लिए रायगढ़ लॉयन्स टीम का गठन किया गया है। जिसमें ऋषभ तिवारी कप्तान एवं रायगढ़ के शुभम अग्रवाल तथा सचिन चौहान चयनित हुए हैं। इस टीम का अभ्यास जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। जो 3 जून तक होगा। 4 जून को टीम राजधानी रायपुर के रवाना होगी। वहां टीम 6 जून से 11 जून तक लीग मैच खेलेगी।
ट्रॉफी अनावरण का कार्यक्रम रहा शानदार
कोऑर्डिनेटर शरद यादव ने बताया कि ट्रॉफी अनावरण का कार्यक्रम शहर के मध्य किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, दीपक पांडे, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, मंच पर विराजमान रहे। इसमें सीसीपीएल का प्रतिवेदन रामचन्द्र शर्मा ने पेश किया। अतिथियों में मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल शुक्ला, विशिष्ट अतिथि गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, संतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में रायगढ़ लॉयन्स की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। सभी ने रायगढ़ लॉयन्स की टीम को विजयश्री के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सीसीपीएल ट्रॉफी का अनावरण अतिथियों के द्वारा किया गया। ट्रॉफी की आभा देखते ही बनती थी। इस कार्यक्रम में विशाल सिंघानियां, महेश वर्मा, आशीष शर्मा, किशोर पटनायक, उमेश शर्मा, महेश दधिची, दिलीप सिंह, शिशु सिन्हा, विकास रंजन, संजय सेट्ठी, राम मिश्रा, दीपक मंडल, अनिल प्रधान, शरद यादव, रोहित नामदेव, मलय आइच, उपेन्द्र देवांगन आदि मौजूद रहे।
खेल के माध्यम से युवा खिलाड़ी हुए जागरूक
इस बार सीसीपीएल को इवेंट टीम के माध्यम से शानदार एवं भव्य करने का प्रयास किया गया जिसमें इवेंट टीम के मोहम्मद फैज, मंच संचालक क्षितिज कुमार ने ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। युवा एवं नन्हे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए गेंद बॉल इवेंट रखा गया था जिसमें बच्चों ने शामिल होकर ईनाम प्राप्त किया। जिससे खिलाडिय़ों को जोश आया। खेल को बढ़ावा देने के लिए मस्कट भी लाए गए थे। जिन्होंने सभी का मनोरंजन किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

