बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) नगर पालिका निगम के द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण बेजा कब्जा, भुमाफियाओ के अवैध निर्माण को तोड़कर यदि व्यवस्था भविष्य की परिकल्पना को देखकर सुगम और सुव्यवस्थित बनाई जा रही, अवैध निर्माण चौड़ीकरण बेज कब्जा हटाने निगम प्रशासन जिला प्रशासन पूर्व में सूचना नोटिस मुनादी एवं चूना लाइन मार्किंग के पश्चात ही यदि अवैध कब्जा नाले नालियों के ऊपर निर्माण बिना पार्किंग के परिसर निर्माण आवासीय के नाम पर व्यावसायिक निर्माण पर कार्यवाही की जा रही तो कोई गलत नहीं, यदि शहर और क्षेत्र की व्यवस्था सुधारनी है तो जनता को प्रशासन का साथ और प्रशासन की कार्यवाही पर सहयोग करना लाजमी है,
इस कार्यवाही पर यदि कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध की बात करते हैं गरीबी लेकर पैदा होने की बात करते हैं यही जीने यही मरने की बात करते हैं, तो उनको 2020 11 जून से 27 जून का वह समय भी याद कर लेना चाहिए जब कांग्रेस भूपेश बघेल जी की सरकार कांग्रेस के नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया जीऔर कांग्रेस के विधायक महापौर इस बिलासपुर शहर में कोविड जैसी आपदा के वक्त 27 जून का वह दिन शनिचरी बाजार क्षेत्र लकड़ी टाल मोहल्ला नदी किनारे गोडंपारा, सफाई कर्मी बस्ती इन क्षेत्रों में कांग्रेस का बुलडोजर चलवाया गया, उस वक्त कार्यवाही से प्रभावित होकर परमेश्वर शर्मा राजेंद्र शर्मा राजू की माता जी का देहांत सिर्फ उनकी दुकान और मकान टूटने से हुई यह वही शर्मा बंधु है जो लकड़ी का भौरा बनाया करते थे, महरौलिया परिवार का मकान उनके घर के सदस्य अस्पताल में भरती रहते हुए मकान ढहा दिया गया,
प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में जिस तरीके से अतिक्रमण के नाम पर इंसानियत पर बुलडोजर चलाया गया था वह उस समय निंदनीय और दुखद नहीं था क्या।,
शासन प्रशासन और कांग्रेस के नेता कोनहेर गार्डन मे उस वक्त विस्थापित लोगों को समुचित व्यवस्था के लोक लुभावने भाषण सुना रहे थे, कुछ तो प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय कांग्रेस नेता प्रशासन के कहने पर बाकायदा मुआयना कर तोड़ने की कार्यवाही के साथ खड़े थे आखिर वह समय क्या कार्यवाही उचित थी, या आज जो कार्यवाही हो रही है वह अनुचित है।
कांग्रेस 5 साल में इस शहर में विधायक रहते कांग्रेस और कांग्रेस के नेता क्या काम किया क्या जनता को सुविधा दिए एक काम भी बता दें सिर्फ झूठी वाहवाही झूठ श्रेय और छत्तीसगढ़िया वाद का भावनात्मक प्रचार किया।
मनीष अग्रवाल भाजपा बिलासपुर 🙏
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

