*पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति का*–
*विश्व पर्यावरण दिवस पर दो दिवसीय आयोजन आज से*
*राज्यस्तरीय फोटोग्रॉफी, चित्रकला, निबंध, रंगोली, फैंसीड्रेस प्रतियोगिता, काव्य-गोष्ठी एवं सम्मान समारोह*

*बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़) * पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय फोटोग्रॉफी, चित्रकला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, काव्य-गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन 04 जून से स्थानीय राघवेन्द्रराव सभा भवन में किया जा रहा है। इस आयोजन में नगरपालिक निगम, वन विभाग, पर्यावरण मंडल सहभागी हैं।
प्रथम दिवस 04 जून को राज्यस्तरीय फोटोग्रॉफी प्रतियोगिता के आयोजन का उद्घाटन प्रातः 11 बजे डॉ. विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज के मुख्य आतिथ्य में होगाI डॉ. रजनीश पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार यदु, श्री विष्णु कुमार तिवारी, श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. संगीता बनाफर विशिष्ट अतिथि होंगे । अपराह्न 3 बजे से राज्यस्तरीय काव्य-गोष्ठी तथा संध्या 5 बजे से फोटोग्रॉफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण तथा विशिष्ट जनों का सम्मान किया जायेगाI
सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी सांसद बिलासपुर लोकसभा तथा आदरणीय श्री सुशांत शुक्ला जी विधायक बेलतरा विधानसभा, श्री राजीव नयन शर्मा, श्री शिवप्रताप साव, श्री संजय शर्मा डीएल एस महाविद्यालय, डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार, न्यायमूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न होगा।
द्वितीय दिवस 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला (पेटिंग) प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे से पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता तीन समूहों में, निबन्ध प्रतियोगिता, रँगोली प्रतियोगिता तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सायं 5 बजे से किया जायेगा। सायं 6 बजे से प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जायेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

