*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल ” को ऊर्जा दक्षता हेतु बीईई द्वारा प्रदान किया गया “SHUNYA PLUS” प्रमाण पत्र |*

बिलासपुर –( वायरलेस न्यूज़) 03 जून 2025
बिलासपुर मंडल के विद्युत(सामान्य) विभाग ने, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ” दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल ” के लिए भारत सरकार की ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency – BEE) द्वारा प्रदत्त “SHUNYA PLUS” प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।
“SHUNYA” कार्यक्रम का उद्देश्य भवन मालिकों और प्रमोटरों को ऊर्जा-दक्ष भवनों के निर्माण और उन्हें शुद्ध शून्य या शुद्ध सकारात्मक ऊर्जा भवन में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करना है। यह प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि ” दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिक्स हायर सेकंडरी स्कूल भवन शहडोल” ने पर्यावरणीय मानकों, ऊर्जा दक्षता तथा टिकाऊ विकास के मापदंडों पर खरा उतरते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर मंडल के ऊर्जा प्रबंधन, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रमाणन अन्य संस्थानों को भी ऊर्जा संरक्षण और हरित भवन निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करेगा।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल द्वारा इस सफलता के लिए अपने अधिकारियों, अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनायें दी है, जिनके समर्पित प्रयासों से यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

