*आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा द्वारा जामगा-कोतरलिया विद्युतीकृत नई चौथी लाइन का निरीक्षण *

बिलासपुर :- ( वायरलेस न्यूज़ 03 जून 2025)
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा ट्रेनों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरी लाइन तीसरी लाइन एवं चौथी लाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा स्टेशनों के मध्य 206 किमी विद्युतीकृत चौथीलाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है | इस कार्य के अंतर्गत जामगा-कोतरलिया स्टेशनों के मध्य 8.402 किमी विद्युतीकृत नई चौथी लाइन के निर्माण उपरांत इंटरलाकिंग सहित सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी श्री बी.के.मिश्रा द्वारा आज इस नई चौथी लाइन का निरीक्षण किया गया |
निरीक्षण कोतरलिया स्टेशन से प्रारंभ हुई | आयुक्त द्वारा स्टेशन केबिन पैनल रूम तथा यार्ड का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों से चर्चा की | इसके पश्चात उन्होने निरीक्षण टीम के साथ इस चौथी नई लाइन का जामगा स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही साथ परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन तथा निरीक्षण किये तथा अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके पश्चात जामगा स्टेशन से कोतरलिया स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से स्पीड ट्रायल किया गया । आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस नई चौथी लाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी।
उनके साथ गए निरीक्षण टीम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री आलोक तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर श्री राजमल खोईवाल सहित निर्माण विभाग, मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारीगण शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?






