रायगढ़।( वायरलेस न्यूज़) कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे दो लोगों के अलावा एक स्टाफ अमन पटेल घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे लोगों के अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?






