रायगढ़।होली में शांति व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्धों की धरपकड़ तेज कर दी गई है । जांचक्रम में भूपदेवपुर थाने द्वारा *एक स्थायी वारंटी* तथा कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में *एक स्थायी तथा दो गिरफ्तारी वारंटियों* को पकड़ा गया है जिनकी वारंटी तामिली कर न्यायालय पेश किया गया ।थाना भूपदेवपुर के अपराध क्रमांक 103/19 धारा 294, 506 ताहि एवं टोनहीं अधिनियम के आरोपी आनंद राम चौहान पिता भंवर सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ठाकुरपारा बिलासपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध JMFC खरसिया द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, वारंटी काफी दिनों से सकुनत से फरार था । वहीं थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ रायगढ़ के न्यायालय से जारी स्थायी वारंट अन्तर्गत धारा 138 पराक्रम लिखत अधिनियम में अलीमगीर खान पिता मयानुद्दीन खान निवासी नीचे बस्ती भगवानपुर रायगढ़ को तथा गिरफ्तारी वारंटी 1- जुआ एक्ट के आरोपी परमानंद बर्मन पिता कोंदा बर्मन 32 वर्ष मिट्ठूमुड़ा चौकी जूटमिल 2- धारा 138 पराक्रम लिखत अधिनियम में सुधीर उपाध्याय निवासी बजरंग पारा बैकुंठपुर रायगढ़ को गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में वारंटियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

