*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की श्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्द और समन्वय की भावना से परिपूर्ण रही।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य छत्तीसगढ़ राज्य में खेलों के व्यापक विकास, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के सशक्तिकरण, तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा, खेलों में उनकी बढ़ती रुचि और संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में खेल अवसंरचना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

