🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

1 से 7 जून तक अवैध शराब पर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 503 लीटर शराब जप्त, 44 आरोपी को भेजा गया जेल*

On: June 8, 2025 5:44 PM

● *1 से 7 जून तक अवैध शराब पर जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 503 लीटर शराब जप्त, 44 आरोपी को भेजा गया जेल*

*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज़ 8 जून 2025*) – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 1 जून से 7 जून 2025 के मध्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कुल 44 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं, जिनमें रिकॉर्ड 503 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गई है। जब्त की गई शराब में कच्ची महुआ, देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा शामिल है।

पुलिस ने इन मामलों में 44 आरोपियों के विरुद्ध अजमानती अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को रिमांड पर भेजा गया। जिले के विभिन्न थानों द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना कोतवाली ने सबसे अधिक 8 प्रकरण, चक्रधरनगर ने 7, जबकि जूटमिल, छाल और खरसिया थाना पुलिस ने 5-5 प्रकरण दर्ज किए हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक की स्थिति में थाना कोतरारोड पुलिस ने 4 प्रकरणों में सबसे अधिक 145 लीटर अवैध शराब जब्त कर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई है। एसपी रायगढ़ द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि इस अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस लगातार सक्रियता से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment