🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ निरीक्षक समीर खलखो ने तत्काल साहसिक कदम उठाते हुए दौड़कर यात्री को खींच सुरक्षित बाहर निकाला

On: June 11, 2025 1:26 PM

*आरपीएफ निरीक्षक की सतर्कता से बाँची चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने वाले यात्री की जान*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 11 जून 2025 )

दिनांक 10 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरीक्षक समीर खलखो, जो अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया में पदस्थ हैं, सहायक उप निरीक्षक आर. एस. बागड़ेरिया के साथ

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 07005 (चेरला पल्ली – रक्सौल एक्सप्रेस) सुबह 11:05 बजे स्टेशन पर पहुंची और निर्धारित ठहराव के उपरांत 11:09 बजे प्रस्थान कर रही थी। तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर गिर पड़ा और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के मध्य फंस गया । यह घटना एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन प्लेटफॉर्म पर सतर्क खड़े निरीक्षक समीर खलखो ने तत्काल साहसिक कदम उठाया । उन्होंने दौड़कर यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

निरीक्षक समीर खलखो की त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्कता से एक अनमोल जीवन की रक्षा हुई । बचाए गए यात्री ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आरपीएफ के इस कार्य की सराहना की।

************

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment