राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर में युवा कांग्रेस द्वारा भव्य रक्त दान कार्यक्रम आयोजित किया

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज नेटवर्क)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर में युवा कांग्रेस द्वारा भव्य रक्त दान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल और संगठन प्रभारी आशीष यादव की मौजूदगी में रक्तदान कार्यक्रम युवा कांग्रेस जूटमिल चक्रधर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सेवा ब्लड बैंक चक्रधर नगर में आयोजित किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने युवाओं के मध्य राहुल गांधी के विचारों को युवाओं में साझा करते हुए कहा कि “रक्तदान” एक सामाजिक सरोकार है और जिस तरह से राहुल गांधी देश की उन्नति तरक्की के साथ युवा, महिला, सभी धर्मों जातियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी युवाओं को भी उनका अनुशरण करते हुए निरन्तर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रण लेना चाहिए। वहीं, कांग्रेस के कार्यक्रमों में जुड़कर जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने का हर संबंध प्रयास करना चाहिए।
जिस तरह राहुल गांधी एक सेवा के भावना से राजनीति करते हैं, उसी तरह हम युवाओं को भी राजनीति में सेवा सर्वोपरि का भाव रखते हैं।, निरन्तर सेवा कार्य करना चाहिए और जिस तरह से राहुल गांधी प्रत्येक वर्ग के संरक्षण के लिए संविधान के रक्षा के लिए लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें जागरूक करते हुए और उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें भी संविधान के रक्षा के लिए अपने आसपास के क्षेत्र में जनजागरुकता अभियान चलाते हुए जनता को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश शर्मा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अनिरुद्ध गिरी, जिला संयोजक, प्रयाग राज सिंह, सोशल मीडिया नितेश ठेठवार, रितेश तिवारी, संदीप श्रीवास, सचिव सजन श्रीवास, दुर्गेश श्रीवास, अरबाज खान, शिव चौहान, दिनेश, योगेश ठेठवार एवं दर्जनों युवा कांग्रेस जन का योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

