🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सेवा, सुशासन और गरीबों के समर्पित भाजपा सरकार के 11 बरस पूरे हुए : अमर अग्रवाल

On: June 19, 2025 12:05 PM

वंदेभारत को कश्मीर से जोड़ा,विश्व की सबसे बड़ी चिनाव ब्रिज पर दौड़ाया,अटल सेतु मुंबई का निर्माण, मेड इन भारत के तहत स्वदेशी समानों के निर्माण पर जोर, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर फोकस किया , 11साल में विश्व पटल पर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया : अमर

होटल अंश में पूर्व मंत्री
बिलासपुर विधायक ने प्रेसवार्ता में पीएम मोदी के कार्यशैली की शान में एनडीए सरकार की तारीफों के पुल बांधे

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज नेटवर्क। पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीबों के समर्पित भाजपा सरकार के 11 बरस पूरे हुए। किसी भी सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना है। गीता में श्रीकृष्ण ने ये काम बताए। 2014 में देश मे बीजेपी की सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी बने तब आतंकवाद चरम सीमा पर थी, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत किसी भी आतंकवाद से निपटने सक्षम है। पीएम मोदी ने 2014 से ही तैयारी कर ली थी। देश को सुरक्षित और सशक्त बनाया भाजपा ने। परिणाम स्वरूप इसी तैयारी के चलते भारत ने पाकिस्तान के सारे हमलों को ध्वस्त किया।

अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल में देश का आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। पीएम मोदी जन आकांक्षाओं में खरे उतरे।वंदेभारत को कश्मीर से जोड़ा,विश्व की सबसे बड़ी चिनाव ब्रिज पर दौड़ाया,अटल सेतु मुंबई का निर्माण, मेड इन भारत के तहत स्वदेशी समानों के निर्माण पर जोर, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर फोकस किया , स्वदेशी हथियार का निर्माण ,पूरे देश में हवाई अड्डे और राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछाया। 11साल में विश्व पटल पर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया आजादी के बाद छत्तीसगढ़ जो समृद्ध हुआ, वो अकल्पनीय है। दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत देश बना, जो गौरव की बात है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने में भाजपा की सक्रियता काबिले तारीफ है। गुजरे 11 वर्ष में 25 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को उठाना किसी करिश्मा से कमतर नहीं है। आज भारत दुनिया में उभरता हुआ विकसित देश है। 140 करोड़ जनता भी विकसित भारत के सपने को पूरा करने में आगे आएं, सहभागिता बनाएं। बगैर समाज की सहभागिता के कोई भी राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ को 11 बरस में करोड़ों की सौगात मिली। इसमें सर्वाधिक इन्वेस्टमेंट तो रायगढ़ में हुआ। डिजिटल इंडिया के जरिये नेट कनेक्टविटी का काम चल रहा है। जशपुर जिले जैसे जिन इलाको में कनेक्टिविटी नहीं है तो सरकार पैसा देगी। पत्रवार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला,पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय, गोपाल शर्मा, गिरधर गुप्ता, विवेक रंजन सिन्हा , श्रीमती शीला तिवारी ,शोभा शर्मा, मंजुलता नायकविकास केडिया,कल्पेश पटेल,अनुपम पाल,रविन्द्र भाटिया,अरुण कातोरे,प्रवीण शर्मा ,गौतम चौधरी, पवन शर्मा, सुमित शर्मा,भी विशेष रूप से मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment