🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सांसद गोमती साय की पहल पर फिर शुरू होगी लोकल ट्रेन रेल्वे ने जारी किया पत्र, 10 अप्रैल से शुरू होगी रायगढ़ से बिलासपुर, गोंदिया, झारसुगुड़ा एवं टिटलागढ़ तक की ट्रेन

On: March 30, 2021 6:32 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर रायगढ़ से बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया, झारसुगुड़ा एवं टिटलागढ़ तक चलने वाली लोकल ट्रेनों के परिचालन शुरू करने का आग्रह किया था।
लोकल ट्रेनों के परिचालन बन्द होने से क्षेत्रीय नागरिको, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं छात्र – छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रस्ताव पत्र पर रेलवे ने 10 अप्रैल 21 से इन लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का पत्र जारी किया है। जो इस प्रकार होगी।
10 अप्रैल 21 से ट्रेन न. 08861 गोंदिया से झारसुगुड़ा, ट्रेन न. 08264 बिलासपुर से टिटलागढ़
11 अप्रैल 21 से ट्रेन न. 08736 बिलासपुर से रायगढ़, 08862 झारसुगुड़ा से गोंदिया, 08263 टिटलागढ़ से बिलासपुर।
12 अप्रैल 21 से ट्रेन न. 08735 रायगढ़ से बिलासपुर, 08738 बिलासपुर से रायगढ़, 08737 रायगढ़ से बिलासपुर तक।
लोकल ट्रेनों के परिचालन शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिको, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं छात्र – छात्राओं के आवागमन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने ट्रेनों में यात्रा करने वालों सभी यात्रियों से कहा है कि कोविड 19 से बचाव का ध्यान रखें। मास्क का उपयोग करें, शोसल डिस्टेंस का पालन करें। एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करे। साथ ही हांथ को धोते रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment