बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर रतनपुर में आज से मंदिर बंद होने के समय में परिर्वतन किया जा रहा है। आज से रात्रि 8 बजे मंदिर के पट बंद होगें। अर्थात माता रानी के दर्शन रात्रि 8 बजे से पूर्व ही हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कोरोना नियन्त्रण केलिए रात्रि 9 बजे से नाईट कफर््यू लगाया गया है। इसलिए यह समय परिवर्तन किया गया है। ताकि आम दर्शनार्थी एवं मंदिर पुजारी एवं व्यवस्था में लगे सभी लोग रात्रि 9 बजे से पहले अपने अपने घरों तक पहुॅच सकेगें। सामान्य दिनों महामाया देवी मंदिर का पट रात्रि 9 बजे बंद किया जाता रहा है। मंदिर की अन्य सभी पूजा व्यवस्थाएॅ प्रातः आरती मध्यान्ह भोग आरती एवं साॅय आरती का समय पूर्ववत ही होगी । आम जनता केलिए मंदिर के पट बंद होने का समय एक घंटा पूर्व किया गया ह। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंशिंग एवं मास्क तथा शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगी। प्रशासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सावधानी के साथ ही मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया द्वारा जानकारी दी गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

