🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध रेलवे टिकट अभियान के तहत भाटापारा रेसुब ने हजारों रु. के टिकट के साथ दामाखेडा के एक ब्यक्ति को पकड़ा

On: June 28, 2025 3:41 AM

भाटापारा ( वायरलेस न्यूज़)
मुख्यालय द्वारा रेलवे टिकट के अवैध रूप से व्यापार करने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 26.06.25 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर के दिशा निर्देश पर पोस्ट

प्रभारी भाटापारा संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स उप निरीक्षक मनोज कुमार पोर्ते एवम आरक्षक त्रिपूंजय राय ने मुखबिर की सूचना पर हिरेंद्र कुमार सोनवानी पिता स्व. बिरजू राम सोनवानी उम्र 29yrs निवासी ग्राम दामाखेड़ा वार्ड no 6 धोबनी रोड थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ को यू टूब के माध्यम से फर्जी आई डी खरीद कर मेक माई ट्रीप/आई आर सी टी सी के वेबसाइट से रेलवे का ई टिकट का अवैध व्यापार कर
अपने लाभ हेतु टिकट बनाना पाया गया।
रेल आरक्षित पास्ट ई टिकट कुल *11 नग* एवम फ्यूचर ई टिकट 01जिसका कुल कीमत *23338.52* रुपए का अवैध रेलवे ई टिकट व्यापार करना पाया गया। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में अपराध क्रमांक 2818/25 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 26.06.25 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment