🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आमसभा 29 जून को बिलासपुर के श्री अग्रसेन भवन में किया गया है

On: June 28, 2025 3:17 AM

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आमसभा का आयोजन 29 जून 2025, रविवार को बिलासपुर के जूनी लाईन स्थित श्री अग्रसेन भवन में किया गया है,

उक्त जानकारी देते हुए रायगढ़ जिले के संगठन मंत्री राजेश अग्रवाल गणेश मंदिर ने बताया कि आमासभा की अध्यक्षता एडव्होकेट बाबूलाल अग्रवाल, रायगढ़ अध्यक्ष संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर करेंगे। संस्था के महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि बैठक में महासभा से संबद्ध सभी 40 अग्रसभाओं के पदाधिकारियों सहित करीब 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे, बैठक में संस्था द्वारा आगामी कार्यक्रमों के सम्बध में विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिये जावेंगे, जिनमें अग्र परिचय सम्मेलन 2026 भी शामिल है। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल, बिलासपुर द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जावेगा, दिलीप अग्रवाल बिलासपुर कार्यालय मंत्री ने बताया कि बैठक में उपस्थित बिलासपुर संभाग के समस्त अग्रबंधुओं का महासभा की ओर से स्वागत किया जावेगा, उल्लेखनीय है कि संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर के अन्तर्गत रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की करीब 40 अग्र संस्थायें कार्यरत है। महासभा द्वारा अग्रवाल समाज के कक्षा 9वीं से 12वीं एवं महाविद्यालय स्तर के जरूरतमंद छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, चिकित्सा कोष के माध्यम से बिलासपुर संभाग के अंतर्गत अग्रवाल समाज के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल वकील रायगढ़ ने अंचल के अग्रबंधुओं से आमसभा में शामिल होने की विनम्र अपील की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment