अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध निर्माण होने पर आर्किटेक्ट भी होंगे जिम्मेदार,शहर के आर्किटेक्ट की निगम कमिश्नर ने ली बैठक*अवैध निर्माण होने पर आर्किटेक्ट विकास सिंह,मेघराज देवांगन,हर्षद गुप्ता और पंकज सोनी को नोटिस जारी किया गया

On: June 28, 2025 3:11 AM
Follow Us:
*चार आर्किटेक्ट को नोटिस भी जारी*
*दो नोटिस के बाद संबंधित आर्किटेक्ट का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा*
*संबंधित जोन और इंजीनियर पर भी होगी कार्रवाई*
*आर्किटेक्टों ने नियमों के तहत निर्माण का दिया आश्वासन*
बिलासपुर- ( वायरलेस न्यूज़) नगर निगम द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है,इस बीच नगर निगम ने आज शहर के सभी रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट की बैठक लेकर अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और टीएनसी मापदंडों के अनुरूप निर्माण पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा की लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें प्राप्त हो रही है, साइट में निगम द्वारा जारी नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है,जिसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अनुमति के समय आर्किटेक्ट सुपर विजन का सर्टिफिकेट जमा करते हैं पर अनुमति से बाहर भी भवन मालिक द्वारा निर्माण करा लिया जाता है। बाद में कार्रवाई होने पर भवन मालिक का भी नुकसान होता है नगर निगम के संसाधन और राशि का व्यय भी अवैध निर्माण को हटाने में उपयोग होता है। इसलिए समय रहते इसे रोंका जाना चाहिए, इसके लिए सभी आर्किटेक्ट अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और अपने सुपर विजन में किए जा रहे निर्माण को प्राप्त अनुमति के अनुरूप ही कराएं,अतिरिक्त निर्माण या पार्किंग को नहीं बनाने जैसे कृत्यों को रोंके। निगम कमिश्नर ने दो टूक कहा की अवैध निर्माण पाएं जाने पर आर्किटेक्ट को भी नोटिस जारी किया जाएगा और दो नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी रहने या सुधार,नहीं करने पर संबंधित आर्किटेक्ट का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए चार आर्किटेक्ट को प्रथम नोटिस भी जारी कर दिया गया। बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी आर्किटेक्ट से सहयोग की अपील करते हुए कहा की शहर को सुंदर और टीएनसी के अनुरूप बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। आर्किटेक्ट ,इंजीनियर इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि भविष्य में सिटी डेव्लपमेंट प्लान एवं प्रस्तावित रोड की चौडाई को ध्यान रखने में रखते हुए भवन निर्माण अनुमति के लिए मानचित्र तैयार करें। भवन निर्माण अनुमति में पार्किंग हेतु छोड़ी गई भूमि पर पार्किंग का ही निर्माण किया जाए। पार्किंग स्थल पर किसी प्रकार का आवासीय / व्यवसायिक निर्माण नहीं किया जाए। निगम कमिश्नर ने कहा की अवैध निर्माण पर समय रहते कदम नहीं उठाने पर जोन और इंजीनियर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
*चार आर्किटेक्ट को नोटिस*
बैठक में लिए गए निर्णय पर तत्काल एक्शन लेते हुए निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर भवन शाखा ने चार आर्किटेक्ट को प्रथम नोटिस भी जारी कर दिया है। भवन निर्माण की अनुमति के लिए आर्किटेक्ट द्वारा तैयार नक्शा और सुपर विजन सर्टिफिकेट जमा करने बावजूद अवैध निर्माण होने पर आर्किटेक्ट विकास सिंह,मेघराज देवांगन,हर्षद गुप्ता और पंकज सोनी को नोटिस जारी किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment