🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

On: July 29, 2026 4:39 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज)आज मंत्रालय में स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा कार्ययोजना के प्रारूप को कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित किया गया है। बैठक में संगठनों से प्राप्त सुझाव तथा अभिमत अनुसार कार्ययोजना में संशोधन उपरांत मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना महानिदेशालय का कार्यालय ज्ञापन F.No.5-16/CGHS (HQ)/HEC/2024(Part I) (Comp No.8365027) दिनाँक 03/10/2025 दिल्ली की कॉपी स्वास्थ्य सचिव को सौंपकर छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का माँग किया है। CGHS rates licable for treatment at health care organisation अंतर्गत CGHS (central government health scheme) में शासकीय सेवक के साथ पेंशनर्स (Pensioners ) भी शामिल हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment