🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर,जुलाई का वेतन केवल VSK ऐप की ई-अटेंडेंस के आधार पर नहीं बनाया जाएगा

On: July 30, 2026 9:30 AM

रायपुर 30 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुलाई माह का वेतन केवल VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप की ई-अटेंडेंस के आधार पर नहीं बनाया जाएगा और बिना कारण जाने किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा।

यह निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए।

तकनीकी समस्या को देखते हुए लिया गया फैसला

बैठक में बताया गया कि जुलाई माह के दौरान VSK ऐप में कई स्थानों पर तकनीकी और नेटवर्क संबंधी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों में पहले वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। यदि तकनीकी कारणों से किसी शिक्षक की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी है, तो उसका वेतन नहीं रोका जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment