🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

On: July 27, 2026 11:20 AM

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न, जिला गवर्नर आलम सिंह रूपरा ने सेवा परियोजनाओं की मुक्तकंठ से सराहना की
बिलासपुर, 26 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा रोटरी वर्ष 2026–27 का स्थापना समारोह सह आधिकारिक क्लब भ्रमण , अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समाजसेवा, नेतृत्व, मित्रता एवं रोटरी की गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण इस समारोह में रोटेरियन अमित चक्रवर्ती ने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष (President 2026–27) के रूप में विधिवत शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। उनके साथ क्लब के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन हरपाल रूपरा थे। उनके साथ सहायक गवर्नर रोटेरियन एस. नवीन, डीएसजी रोटेरियन अजय अग्रवाल, पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन एस. पी. चतुर्वेदी, पूर्व प्रांतपाल डॉ. आर. ए. शर्मा, तत्कालीन अध्यक्ष रोटेरियन शैलजा शुक्ला, तत्कालीन सचिव रोटेरियन कृतिका मोदी, क्लब के पूर्व अध्यक्षगण, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, वरिष्ठ रोटेरियन्स, विशिष्ट अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में सदस्य तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
क्लब सचिव रोटेरियन रंजीत पाल सिंह बाली एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव भारद्वाज के समर्पण, उत्कृष्ट समन्वय एवं अथक परिश्रम की सभी अतिथियों ने सराहना की।
समारोह की शोभा बढ़ाने वालों में मोतीलाल सुल्तानिया, प्रो. आर. के. सक्सेना, पवन नालोटिया, अनुज शाह, मोहम्मद वानक, दीपक खंडेलवाल, डॉ. जी. बी. सिंह, डॉ. संजय धंधारिया, रोहित शिवहरे, एस. एस. डी. बड़गैय्या, डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, देबाशीष घटक, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम मित्तल, नवनीत अग्रवाल, देवज्योति चटर्जी, महुआ चटर्जी, डॉ. आर. सी. बावरिया, डॉ. सी. पी. करण, स्वाति वर्मा, श्रीमती आभा वर्मा, चंदन गांगुली, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, सुनील सुल्तानिया सहित क्लब के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित नेतृत्व को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।
आधिकारिक क्लब भ्रमण के दौरान जिला गवर्नर एवं फर्स्ट लेडी ने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सामाजिक गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह और भी प्रभावी भूमिका निभाएगा।
रोटरी भवन में आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रोटरी वर्ष 2026–27 की कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, युवा नेतृत्व विकास, महिला सहभागिता, स्थायी सेवा परियोजनाओं तथा सामुदायिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसी अवसर पर जिला गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने ट्रस्ट चेयरमैन रोटेरियन रोहित शिवहरे की उपस्थिति में क्लब परिसर में विकसित “हाउस ऑफ फ्रेंडशिप” का विधिवत लोकार्पण किया, जिसकी सभी उपस्थित सदस्यों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इसके पश्चात मोटेल बिलासपुर सिटी में आयोजित स्थापना समारोह में रोटरी की परंपराओं के अनुरूप अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सहित समस्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। समारोह में नए नेतृत्व ने समाजहित एवं सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह के दौरान क्लब ने पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पवन नालोटिया एवं उनके परिवार का विशेष सम्मान किया। क्लब की ओर से बताया गया कि उनके सहयोग से लगभग ₹1.50 लाख की लागत से वाटर कूलर परियोजना एवं उससे संबंधित निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ। साथ ही उन्होंने देवी संपदा मंडल को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेंट किया। उनके इस उल्लेखनीय योगदान को रोटरी के आदर्श “स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)” का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।
इस अवसर पर क्लब में शामिल हुए सभी नव-प्रवेशित सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया। जिला गवर्नर ने उन्हें रोटरी के सेवा कार्यों से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान करते हुए कहा कि नए सदस्यों का उत्साह और ऊर्जा ही रोटरी की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया। उनके उत्कृष्ट मंच संचालन ने पूरे आयोजन को अनुशासित, आकर्षक एवं यादगार बना दिया।
स्थापना समारोह समिति के सदस्य प्रो. आर. के. सक्सेना, देबाशीष घटक, अनुज शाह, मोहम्मद वानक, सुनील सुल्तानिया, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, चंदन गांगुली, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम मित्तल सहित समस्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं क्लब के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक, अनुकरणीय एवं अत्यंत सफल रहा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रोटेरियन अमित चक्रवर्ती ने कहा कि रोटरी वर्ष 2026–27 में क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान एवं सामुदायिक सेवा के अनेक नवाचारपूर्ण प्रकल्पों को गति देगा। उन्होंने सभी वरिष्ठ रोटेरियन्स के मार्गदर्शन तथा क्लब सदस्यों के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर को सेवा के नए शिखर तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह के अंत में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर की ओर से सभी सम्मानित रोटेरियन्स, उनके जीवनसाथियों, परिवारजनों, अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। क्लब ने विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी वर्ष 2026–27 सेवा, सद्भाव, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के नए मानक स्थापित करेगा तथा “स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)” के आदर्श को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment