*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बॉक्सिंग खिलाड़ी संमाचा चानू भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 29 जून 2025)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर में कार्यरत टीटीई संमाचा चानू का चयन विश्व बॉक्सिंग कप, अस्ताना (कजाकिस्तान) में भाग लेने वाली भारत की राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 30 जून से 07 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी ।
महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने संमाचा चानू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । संमाचा चानू की यह उपलब्धि न केवल रेलवे के लिए गर्व की बात है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है ।
इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों तथा साथी खिलाड़ियों ने भी संमाचा चानू को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगी ।
******
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

