अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिविल लाईन थाना मे सौरभ द्वारा पत्रकार सदाब व जफर के विरुद्ध कराई गई झूठी एफआईआर से बिफरे पत्रकार

On: June 30, 2025 5:18 PM
Follow Us:

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा व वीरेंद्र गहवई के नेतृत्व मे एसएसपी रजनेश सिंह से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल
एसएसपी सिंह ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) 30 जून। सिविल लाइन थाना में

पत्रकार सदाब खान एवं सैयद मोहम्मद जफर के विरुद्ध बिना जांच दर्ज की गई एफआईआर मे टॉवर लोकेशन, मोबाईल का कॉल डिटेल व घटना स्थल मंगला चौक से सीसीटीवी फूटेज संलग्न कर निष्पक्ष जांच की मांग करने वरिष्ठ पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी रजनेश सिंह से मिला पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा व वीरेंद्र गहवई के नेतृत्व मे पत्रकारों ने एसएसपी से चर्चा कर बिना जांच दर्ज़ पुलिस रिपोर्ट को लेकर शिकायत पत्र सौपा है एसएसपी रजनेश सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए शिकायत आवेदन पर जांच के बिन्दुओ को दर्ज़ कर कक्ष मे मौजूद एडिशनल एसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल को मामले की जांच का जिम्मा सौपा है।

सकरी में शमशान की भूमि पर मकान बनाकर विक्रय कर रहे सौरभ पांडेय ने दैनिक दबंग दुनिया समाचार पत्र में प्रकाशित खबर से क्षुब्ध होकर बीते 23 जून को थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज़ कराई कि वरिष्ठ पत्रकार सदाब व जफर ने उससे खबर न छापने के एवज मे 2 लाख रुपए की मांग की है संतोष पाण्डेय के कथन पर बिना जांच थाना सिविल लाईन मे बी एन एस की धारा 308(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज़ कर लिया गया। बिना जांच दर्ज़ किए गए एफआईआर से सकते मे आए पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष बिलासपुर कमलेश शर्मा, विरेन्द्र गहवई वरिष्ठ पत्रकार असद अहमद ज़ुन्जानी, निर्मल माणिक, आशीष दुबे,अजीत मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, नीरज धर दीवान, लोकेश बाघमारे, श्याम पाठक, मोहम्मद इसराइल, श्रीकांत प्रजापति,अशरफ मेमन, रूद्र गोस्वामी,अमजद खान, अजीत सिंह,अरविन्द मिश्रा, शिव तिवारी, असलम खान सहित अन्य पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसएसपी रजनीश सिंह से भेंट करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।
एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाक़ात कर वरिष्ठ पत्रकारों ने मामले के विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जांच मे सौरभ पाण्डेय व सैय्यद जफर का टॉवर लोकेशन, उनके मोबाईल का कॉल डिटेल व घटना स्थल मंगला चौक से सीसीटीवी फूटेज संलग्न किए जाने का निवेदन किया तत्पश्चात एसएसपी रजनेश सिंह ने शिकायत आवेदन मे जांच के बिन्दुओ को लिखते हुए कक्ष मे मौजूद शहर कप्तान राजेन्द्र जायसवाल को जांच का जिम्मा सौंपते हुए कहा कि जांच मे वास्तविकता सामने आ जाएगी जो दोषी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पत्रकार समाज का आईना होता है अगर कहीं कुछ गलत घटित हो रहा है तो लिखिए। पत्रकार के लिखने से ही प्रशासन व पुलिस के संज्ञान में मामला आता है सकरी में शमशान भूमि पर की गई प्लाटिंग व मकान विक्रय गंभीर मामला है जिसमे जांच कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी रजनेश सिंह…

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

Leave a Comment