छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा और कैदियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ बंदियों के कल्याण के लिए कई बड़ी स्वीकृतियां दीं। निरीक्षण के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब डीजी जेल ने खुद क्लासरूम में जाकर कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें भाषा सुधारने के उपयोगी टिप्स दिए।
कैदियों को स्वावलंबी बनाने और जेल की व्यवस्थाओं को आधुनिक रूप देने के लिए डीजी जेल ने कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की मंजूरी दी। अब बिलासपुर जेल में उद्योग संचालन के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग और एलईडी बल्ब-ट्यूबलाइट निर्माण मशीनें लगाई जाएंगी।
इसके अलावा कैदियों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी में प्रमुख अंग्रेजी अखबार (टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, हितवाद), 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, रसोई के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, 2,000 थाली सेट और महिला जेल के लिए इन्वर्टर की स्वीकृति दी गई है। इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा और जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

