● *शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा*
*रायगढ़, 1 जुलाई 2025*- फेसबुक के माध्यम से पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती के साथ वर्ष 2022 से किराये के मकान में रह रहा था और अब शादी से इंकार कर रहा था।
महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवती ने 30 जून 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ माह बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे।
प्रार्थिया के अनुसार, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 वर्षों तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा और भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और अंत में साफ इंकार कर दिया।
युवती की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


