🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*डीपी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव*

On: July 1, 2025 10:04 AM

*डीपी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा ने आज दिनांक 01.07.2025 दिन मंगलवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया| सरस्वती माता की पूजा आराधना के बाद नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया | इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को देख बच्चों के मन मे विद्यालय आगमन की ललक दौड़ पड़ा | इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशासन समिति की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा शुक्ला जी थे इन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शालीनता, विनम्रता से रहते हुए सभी के साथ सदा चरण करने एवं शिक्षकों का सम्मान करने की बाते कही | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य श्री रामजी राजपूत द्वारा किया गया, बच्चों को संबोधित करते हुए लगन मेहनत तथा उच्च चरित्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समर अवस्थी,जीतेन्द्र पटेल, सती ठाकुर, अश्वनी यादव, प्रमोद वस्त्रकार, भीषम जायसवाल आदि शिक्षक,शिक्षिकाओ की अहम भूमिका रही|

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment