● *कोतरारोड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट के 9 वारंटियों समेत 11 वारंट तामील, न्यायालय में पेश*
*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज़) 4 जुलाई 2025*- नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने आज 04 जुलाई 2025 को कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 वारंट तामील किए हैं। इनमें से 9 आरोपी मारपीट जैसे मामलों में वारंटी थे, जो लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेजामुड़ा, पतरापाली, डूमरपाली व भूपदेवपुर के रहने वाले यह सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार थे। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अभियान चलाकर पुलिस टीम के साथ इन सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
सभी 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य 2 वारंट भी तामील कर पुलिस ने कुल 11 वारंटों का पालन किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के वारंटों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

