रायपुर ( वायरलेस न्यूज़) रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए निरीक्षण के दोरान हुई रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई की कार्यवाही के बाद राज्य सरकार देर से सही मगर हरकत में आ गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
राज्य के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संबंध में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी , संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ यु एस पैकरा और मेडिकल कॉलेज के डीन डा विवेक चौधरी को तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मंत्री ने कालेज की कार्य प्रणाली की जांच के निर्देश दिए है। सूत्रों के अनुसार यदि गड़बादियाँ की पुष्टि होती हैं तो कालेज की मान्यता समाप्त की जा सकती है। इस मामले में अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ सह प्रध्यापक और रावतपुरा कालेज के निदेशक डॉ अतिन कुंडू की भूमिका भी घेरे में है।
उनके खिलाफ प्रशासनिक लापरवाही को को लेकर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान







