अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई समझाइश, चार जिलों से आए कैडेट्स ने सीखा ट्रैफिक सेंस*

On: July 8, 2025 5:08 PM
Follow Us:

● *एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई समझाइश, चार जिलों से आए कैडेट्स ने सीखा ट्रैफिक सेंस*

*रायगढ़, ( वायरलेस न्यूज़ 7 जुलाई 2025) * — पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज केआईटी कॉलेज रायगढ़ में जिला रायगढ़, जशपुर, सक्ती और सरगुजा जिलों से आए एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस से सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात संकेतकों एवं ट्रैफिक सेंस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन कर न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाता है।
कैडेट्स को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय न करने और गुड़ सेमेरिटन जैसे बिंदुओं पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाने, तय गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर पैदल चलने वालों के प्रति सतर्कता रखने की समझाइश दी गई।
सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत ने कैडेट्स से अपील की कि वे स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने परिजनों, मित्रों, समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का महत्व समझाएं। उन्होंने कहा कि देश का अच्छा नागरिक वही है जो कानून का सम्मान करता है और यातायात नियमों के पालन को अपनी जिम्मेदारी मानता है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार स्कूल-कॉलेजों, संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और शहर को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सके। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें, लापरवाही और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में करीब 300 एनसीसी कैडेट्स तथा अध्यापकगण उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment