“ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम, परमात्मा पांडे ने आपने दमदार प्रदर्शन से बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव”

( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर परमात्मा पांडे ने अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया। मेलबर्न स्थित ईस्ट कीलोर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए उन्होंने न केवल अपनी खेल प्रतिभा दिखाई, बल्कि विदेशी दर्शकों के दिल भी जीत लिए।
परमात्मा ने बल्लेबाज़ी में इतना शानदार प्रदर्शन किया कि वे क्लब के शीर्ष 3 बल्लेबाज़ों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। गेंदबाज़ी में भी उन्होंने सबको चौंकाया—3.23 की बेहतरीन इकॉनॉमी रेट से रन रोकते हुए कई अहम विकेट झटके।
इस दौरान उन्होंने Man of the Match का खिताब भी जीता और सीज़न के अंत में उन्हें क्लब द्वारा “Best All-Rounder” चुना गया—जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन परमात्मा ने हर मैच में समर्पण,अनुशासन, फिटनेस और फोकस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उन्होंने अपने खेल से यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ का युवा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पीछे नहीं है।
छत्तीसगढ़ के लोगों में उत्साह और गर्व की भावना है, और सभी परमात्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

