अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज : मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की विशेष टीम ने मंगला एक्सप्रेस में छापा मारकर 36 करोड़ की ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की

On: July 18, 2025 2:11 PM
Follow Us:

ब्रेकिंग न्यूज मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की विशेष टीम ने मंगला एक्सप्रेस में छापा मारकर रेलवे स्टेशन से छत्तीस करोड़ की ड्रग्स एक बड़ी खेप बरामद की

मुंबई. ( वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ ने पनवेल रेलवे स्टेशन से करीब 36 करोड़ रुपए की ड्रग्स को बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल कर ली हैं। इस कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और आरपीएफ की टीम ने एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है.
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला ने वायरलेस न्यूज को जानकारी बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बेंगलुरु, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पनवेल, और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) कुर्ला की संयुक्त कार्रवाई में पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ रुपये कीमत की मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की गई. इस ऑपरेशन में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन नंबर 12618 मंगला एक्सप्रेस में मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी. NCB बेंगलुरु को मंगला एक्सप्रेस में मादक पदार्थों की तस्करी की विश्वसनीय सूचना हमे मिली थी, जिसे तुरंत वरिष्ठ मंडल। सुरक्षा आयुक्त (मुंबई) ऋषि शुक्ला के साथ साझा किया गया. इसके बाद एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें NCB बेंगलुरु के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मुरारी लाल, माधुसूदन विश्वकर्मा, RPF पनवेल की IPF अंजनी बबार, CIB पनवेल के IPF सतीश कुमार यादव, CIB कुर्ला के SIPF नवीन सिंह, ASI प्रह्लाद सिंह, HC प्रह्लाद पाटिल, LCT ज्योति कुशवाह, और CT धीरेंद्र यादव शामिल थे.। टीम ने पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेन के पहुंचते ही तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान कोच A-2, सीट नंबर 27 पर एक नाइजीरियाई महिला, एटुमुडॉन डोरिस, अपने शिशु “मिरेकल” के साथ एक रंग-बिरंगे ट्रैवल बैग के साथ मिली. उसने अपना पासपोर्ट (नंबर A06895991) दिखाया. पूछताछ में उसने मादक पदार्थ ले जाने की बात कबूल की.RPF पोस्ट पनवेल पर उसके बैग की गहन जांच में दो काले रबर पैकेट मिले, जिन पर “VINTAGE” लिखा था. ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में ये कोकेन निकले, जिनका वजन था। पैकेट 1: 1.000 किग्रा
पैकेट 2: 1.002 किग्रा
कुल कोकेन 2.002 किग्रा
इसके अलावा, बैग में एक मिकी माउस थीम वाला बच्चों का बैग मिला, जिसमें दो पेपर पैकेट थे:
“केलॉग्स कॉर्न फ्लेक्स” पैकेट: 994 ग्राम मेथमफेटामाइन
“बोंगची परफेक्ट रोल” पैकेट: 494 ग्राम मेथमफेटामाइन
कुल मेथमफेटामाइन: 1.488 किग्रा
जब्त किए गए अन्य सामानों में फरीदाबाद से पनवेल की ट्रेन टिकट (PNR नंबर 2138636986, नाम N.E. अबेना, उम्र 32 वर्ष) और भारत सरकार द्वारा जारी वीजा (VJ8839492, नाम एटुमुडॉन डोरिस) की फोटोकॉपी शामिल हैं.जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 36 करोड़ रुपये है. इन्हें NCB बेंगलुरु के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मुरारी लाल ने कब्जे में लिया. आरोपी महिला को केस नंबर 21/2025/BZU में तीसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है, और जांच अधिकारी की देखरेख में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन का कायाकल्प* *आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम*

रेल सुरक्षा बल डोंगरगढ़ की बड़ी सफलता,एसी कोच में 1.56 लाख की चोरी का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार*

अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस में हुई पत्थर बाजी की घटना के 24 घंटे के भीतर आरपीएफ ने आरोपी पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया

महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर रेलवे सुरक्षा बल की सख्त कार्रवाई* *नवीन जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम, 2026 के तहत प्रत्येक उल्लंघनकर्ता से 2500 का जुर्माना वसूला गया*

CIB गोंदिया ने पूरी गांधीधाम एक्सप्रेस से दो अंतराज्यीय तस्करों के पास से 43 लाख रु.का गांजा जप्त कर अपराध कायमी की

Leave a Comment