अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खरसिया की मिट्टी एवं रक्षा सूत्र पहुंचेगी बॉर्डर* *पूर्व भारतीय सैनिकों का आगमन 23 जुलाई को खरसिया में* *हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजन की तैयारी जोरो पर* *नगर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा अपने हाथों से बनाई जा रही राखी*

On: July 21, 2025 10:42 AM
Follow Us:

*खरसिया की मिट्टी एवं रक्षा सूत्र पहुंचेगी बॉर्डर*

*पूर्व भारतीय सैनिकों का आगमन 23 जुलाई को खरसिया में*
*हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजन की तैयारी जोरो पर*
*नगर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा अपने हाथों से बनाई जा रही राखी*

खरसिया। ( वायरलेस न्यूज़) बॉर्डर पर तैनात इंडियन आर्मी जो कि त्योहारों के अपने घर नहीं जा पाते हमारी रक्षा हेतु अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी रक्षा करते है। उनके लिए पूर्व भारतीय सैनिकों द्वारा छत्तीसगढ़ से लाखों राखियां और हर शहर की मिट्टी लेकर बॉर्डर पर जाया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन भी अपना योगदान दे रही है। भारत की मिट्टी को गौरवान्वित करने वाला अभियान जो भारत के लोगो के देशप्रेम और सैनिकों की मार्मिक भावनाओं को पूर्व सैनिकों द्वारा आपस में मिलाता है। धर्म की नगरी खरसिया में महिला समूहों द्वारा , सामाजिक संगठन द्वारा अपने अपने हाथों से रक्षा सूत्र बनाया जा रहा है वही छोटे छोटे बच्चों द्वारा अपने आर्मी के लिए चिट्ठी भी लिखी जा रही है। जिसमें आपको भी रक्षा सूत्र भेजना हो तो आप राखी अग्रवाल , रीना गर्ग , प्रेमलता गोयल या सोनम सलूजा से संपर्क कर उन्हें भेज सकते है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिकों का स्वागत 23 जुलाई को स्पाइस ऑफ पंजाब में किया जाना है उक्त कार्यक्रम में एस डी एम खरसिया , एसडीओपी खरसिया , नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग समेत नगर की महिलाएं , सामाजिक बंधुगण ,सभी सादर आमंत्रित है ।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी , संरक्षक मनोज गोयल , प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा , विकास शारदा , निलेश अग्रवाल , रजत शर्मा , राहुल डनसेना , अम्बर अग्रवाल , साहिल शर्मा , डॉक्टर विकास अग्रवाल , डॉक्टर दिलेश्वर पटेल समेत सभी अन्य सदस्यगण जोर शोर से तैयारी में लगे है।
साथ ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल ने अपील की है कि नगर के समस्त महिलाएं माताएं बहने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। वही विन्नी सलूजा ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हमेशा ही इंडियन आर्मी के सम्मान में एवं पुलिस रक्षकों के सम्मान में आयोजन करते आ रहा है। राखी अग्रवाल ने बताया कि नगर की समस्त महिलाओं द्वारा सामाजिक संगठनों द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्षासूत्र एकत्रित कर उसे सजाकर तैयारी की जा रही है।
नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि यह पल गौरवान्वित करने वाला पल है एवं खरसिया की मिट्टी बॉर्डर तक पहुंचना यह हमारा सौभाग्य है । इसमें सभी नगरवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील करता हु।
आपको बता दे पूर्व सैनिकों का आगमन कि दिनांक 23 जुलाई दिन बुधवार दोपहर 1 बजे स्पाइस ऑफ पंजाब में होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment