पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने तोरवा में किया वृक्षारोपण
ईडी श्री अम्बस्ट ने लगाया पौधा
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 22 जुलाई 2025) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा इस वर्ष वृक्षारोपण के तहत पूरे प्रदेश में स्थापित अपने विभिन्न कार्यालयों और उत्पादन संयंत्रों में 15 अगस्त 2025 तक 50 हजार फलदार एवं छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में तोरवा स्थित अधीक्षण अभियंता, नगर वृत्त छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि. कार्यालय परिसर में कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) श्री ए.के. अम्बस्ट, अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर.साहू, कार्यपालन अभियंता श्री बी.बी.नेताम, श्री एच.के.चन्द्रा, श्री सैय्यद मुख्तार एवं कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण मंे सहभागिता दी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर रीजन के अंतर्गत मुंगेली, जी.पी.एम., बिलासपुर एवं कोरबा जिले में 4 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए निर्धारित किया गया है जिसे तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।
कार्यपालक निदेशक श्री अम्बस्ट ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की है। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री बी.पी. जायसवाल, श्री गिरीश श्रीवास्तव, श्रीमती संचारी चौहान, श्रीमती वर्षा सोनी, श्रीमती प्रीता एक्का, श्रीमती नंदनी आडिल, श्री दीप्तेन मुखर्जी, श्री रवि धु्र्र्रव, श्री संतोष देवांगन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने पौधे लगाकर अपना योगदान दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

