अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का “62 वां निशुल्क शल्य शिविर 23 अगस्त को” ” शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन प्रारंभ”.
बिलासपुर- ( वायरलेस न्यूज़) अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का 62 वां निशुल्क विकलांग शल्य शिविर का आयोजन 23 अगस्त 2025 से आयोजित होगा. इसमें दो वर्ष से तीस वर्ष के बीच के व्यक्ति लाभ उठा सकते हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक एवं राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि स्व. श्रीमती मांगीबाई – स्व. उदयलाल जी अग्रवाल की पावन स्मृति में, डॉ. राधेश्याम- गायत्री देवी अग्रवाल (नालोटिया परिवार) परिवार के प्रायोजन में, जिला प्रशासन , समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला अस्पताल एवं जिला पुनर्वास केंद्र बिलासपुर के सहयोग से 23 अगस्त 2025 को प्रातः 9:00 से जिला- अस्पताल, पुराना बस स्टैंड ,बिलासपुर में किया जावेगा . उल्लेखनीय है कि इस शिविर में पोलियो ग्रस्त टेढ़े-मेढ़े पैरों और अन्य प्रकार के पैरों की विकृतियों को शल्य क्रिया के माध्यम से उपचार कर के ठीक किया जावेगा. ऐसे दिव्यांगजन जो घिसट कर चलते हैं, अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते तथा जिनकी आयु 2 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य है, वे इस शिविर से लाभान्वित हो सकते हैं, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल” राजू” ने सूचित किया कि ऐसे विकलांग जन अपना अग्रिम पंजीयन – मदन मोहन अग्रवाल मो.नंबर 94255 36246, राजेंद्र अग्रवाल” राजू” मो. नंबर 97522 82222 पवन नालोटिया मो.नंबर 92292 22 933 एवं डी.पी. गुप्ता के मो.नंबर 94255 35202 पर करवा सकते हैं. कार्यक्रम संयोजक पवन नालोटिया ने बताया कि इस शिविर में अपनी निशुल्क सेवा देने के लिए लखनऊ, उत्तर प्रदेश के दक्ष शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉ. जी. एल. अरोरा सहित छत्तीसगढ़ के डॉ. के. एस. वाजपेई डॉ. रोहित बाजपेई, बलोदा बाजार, डॉ. हरिकृष्ण अग्रवाल, अकलतरा, डॉ. गोपेन्द्र सिंह दीक्षित, बिलासपुर, डॉ. डी.एन. देवांगन एवं डॉ. संतोष साहू, रायपुर ,डॉ. विनोद पांडेय, धमतरी ,डॉ. अजय पंड्या एवं जिला अस्पताल बिलासपुर के सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता सहित उनकी पूरी टीम की सेवाएं इस शिविर में प्राप्त होंगी, चेतना परिषद से श्रीमती विद्या केडिया, गोविंदराम मिरी, श्रीमती सुधा मर्दा,नित्यानंद अग्रवाल, बी .एल. गोयल, राजेश पांडेय, सहित प्रांतीय अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल,रायपुर, पवन लोहिया, संतोष अग्रवाल,- राजनांदगांव ,राजेश अग्रवाल, पवन सुल्तानिया- शिवरीनारायण, रामअवतार अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल एवं कन्हैया गोयल -शक्ति, सहित परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार एवं अन्य तैयारी में जुटे हुए हैं. मदनमोहन अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल “राजू “ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि दिव्यांग जनों के निशुल्क शल्य- क्रिया, दवाई, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है .इस शिविर का लाभ लेने के लिए उन्हें अपने स्वयं के व्यय पर आना जाना करना होगा. सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठावे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

